गढ़वा. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रविवार काे गोदरमाना में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड में डबल इंजन की सरकार ने तेजी से विकास कार्य किया हैं। इसलिए आने वाले चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सत्येंद्रनाथ तिवारी को भारी बहुमत से जिताएं ताकि झारखंड का विकास और तेजी से हो सके।
उन्होंने कहा कि 5 साल में भाजपा द्वारा किए गए कार्य जैसे उज्जवला योजना के अंतर्गत मुफ्त गैस चूल्हा एवं सिलेंडर का वितरण करना, प्रधानमंत्री आवास योजना निर्माण, शौचालय निर्माण, राज्य में नारी सशक्तिकरण के अंतर्गत सखी मंडल का चयन जैसे कार्य राज्य की तरक्की की ओर ले जाने में मिसाल कायम किए हैं। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य में डबल इंजन की सरकार बरकरार रखने के लिए भाजपा को बहुमत से जीत दिलाने के लिए लोगों से अपील किया और मजबूत सरकार बनाने का सभी से सहयोग मांगा।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रघुवर दास के अलावे रंका गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सत्येंद्र नाथ तिवारी, 20 सूत्री अध्यक्ष कमलेश नंदन सिन्हा, गोबिंद प्रसाद गुप्ता, उत्तम पांडे, इंदु देवी, मुनेश्वर सिंह, मुरली श्याम सोनी, बबलू चौबे, रोशन गुप्ता, उमेश गुप्ता, मोहन गुप्ता, निर्मल गुप्ता सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।